logo

बिहार के 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना

म226.jpg

Bihar Weather:
बिहार में इन दिनों मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इस कारण राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही इन इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। बिगड़ते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में मौसम अधिक प्रभावित रह सकता है। मौसम विभाग ने खासकर किसानों को सलाह दी है कि गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान खेतों में काम करने से बचें। उधर, पिछले 24 घंटों राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। गया में सबसे अधिक 54.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। 

10 जुलाई तक राज्य में रुक-रुककर बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जुलाई तक राज्य में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 10 जुलाई को अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट किया है। इस दिन मधुबनी और सुपौल में भारी वर्षा का अनुमान है। इसके बाद 11 जुलाई को पूरे बिहार के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Tags - Bihar Weather Bihar Weather Update Bihar Rain Alert