द फॉलोअप,बिहार
बिहार में इन दिनों मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां राज्य के उत्तर और उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है, वहीं दूसरी तरफ राज्य के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम जिलों में गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी होगी। बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में चेतावनी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में चेतावनी जारी किया है उसमें अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर और पूर्वी चंपारण, भागलपुर और बांका समेत 15 जिला शामिल है। इन जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने खासकर किसानों को इस दौरान अलर्ट रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में उमस
वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राजधानी पटना सहित गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, अरवल, भोजपुर और बक्सर जैसे जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।