logo

बिहार में मौसम एक बार फिर लेगा करवट, राज्य के 27 जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

नमन4.jpg

द फॉलोअप, बिहार

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने आज राजधानी पटना सहित 27 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी है। वहीं राज्य के कुछ जिलों में येलो अलर्ट तो कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग की मुताबिक, राज्यवासियों को प्री-मॉनसून जैसी गतिविधियां देखने के लिए मिल सकती है। मौसम विभाग ने शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, गया और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिगड़ते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को इस समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

मौसम में यह बदलाव
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं के कारण है। गर्मी और स्थानीय स्तर पर बने निम्न दबाव की वजह से बादल बन रहे हैं इसके वजह से बारिश की स्थिति बन रही है।

Tags - Bihar weather update Bihar rain alert Bihar thunderstorm warning