द फॉलोअप,बिहार
बिहार में इन दिनों मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कई जिलों के तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ राज्य के कई जगहों पर आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में हीट वेब को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इस दौरान कुछ जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
वहीं दूसरी ओर राज्य के 27 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की माने तो, लखीसराय, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली समेत समस्तीपुर, जमुई, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, बेगूसराय, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, बांका, सुपौल, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा और नवादा में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में अगले दो दिनों के दौरान गर्मी और अधिक बढ़ सकती है।