logo

बिहार के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी संभावना

मैसम_न्यू_11.jpg

Bihar Weather:
बिहार में मानसून की सक्रियता के कारण बादलों की लगातार आवाजाही बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 25 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को घर से बाहर न निकलने, पेड़ों, बिजली के खंभों, बड़े होर्डिंग्स के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है।

इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है उसमें कैमूर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज समेत गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा के अलावा पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं। विभाग ने खासकर पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बांका और कैमूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

अगले तीन से चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक बिहार में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 1 अगस्त को अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 2 से 4 अगस्त के बीच भी अलग-अलग क्षेत्रों में तेज हवा के साथ रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। ऐसे में विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Tags - Bihar Weather UpdateBihar IMD Alert