Bihar Weather:
बिहार में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस जिलों तेज आंधी और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 29 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान है। इन दौरान 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस
राजधानी पटना में सहित कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश फुलवारीशरीफ में 53.6 मिमी दर्ज की गई, वहीं नवादा में 52 मिमी, पटना एयरपोर्ट पर 42.7 मिमी दर्ज किया गया।

अब तक सामान्य से 37% कम हुई बारिश
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, इस साल अब तक पूरे राज्यभर में 277.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि 442.3 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, जो विभाग के अनुसार, सामान्य से 37% कम है। नालंदा, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, जहानाबाद और बक्सर में सामान्य बारिश दर्ज की गई, जबकि गया, वैशाली, बेगूसराय, अरवल और शेखपुरा में सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड किया गया।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी, बारिश और वज्रपात के दौरान घर से बाहर न निकलें तथा पेड़ों, बिजली के खंभों और होर्डिंग्स से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इसके अलावा, भारी बारिश के कारण राज्य की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को नदी किनारे जाने से बचने की भी सलाह दी गई है।