logo

बिहार के 27 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

न्यू_मौसम121.jpg

Bihar Weather: 
बिहार में मौसम विभाग ने मंगलवार को 27 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज तो कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चलने की अनुमान है। बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उसमें शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और मुंगेर शामिल हैं। वहीं मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, पटना, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, गया, नवादा, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

18-19 जुलाई के आसपास मॉनसून और सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे 18-19 जुलाई के आसपास मॉनसून और सक्रिय हो सकता है। इससे राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार और सीमांचल के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ जिलों में बारिश नहीं होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

Tags - Bihar Weather बिहार मौसम Bihar Rain Alert