logo

बिहार में आज भी मौसम का डबल अटैक, 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; कोसी-सीमांचल में बारिश की चेतावनी

CCम2.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में आज मौसम का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। एक तरफ मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है। वहीं दूसरी तरफ सीमांचल और उत्तर-पूर्वी बिहार के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। 

इन जिलों में लू का सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग की माने तो राज्य के दक्षिण-पश्चिम इलाकों में राजधानी पटना समेत  बक्सर, सासाराम, शेखपुरा सहित कई जिलों में हीट वेव जारी रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जैसे जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा। इन क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

आखिर क्यों है मौसम का दोहरा अटैक?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय बिहार में दो अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय है, जिसके कारण मौसम का दोहरा रवैया देखने को मिल रहा है। पश्चिम और दक्षिण बिहार में शुष्क पछुआ हवाएं चल रही हैं, जो तापमान में बढ़ोतरी करने के साथ लू जैसी स्थिति पैदा कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त पूर्वी हवाएं सीमांचल और उत्तर-पूर्व बिहार में प्रवेश कर रही हैं, जिसके कारण इन इलाकों में आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है।

Tags - Bihar weather Bihar heat wave Bihar rain alert Bihar weather update Patna heat