Bihar Weather:
बिहार के सभी जिलों में आज मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने खासकर राज्य के 31 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। बिजली गिरने के भी आसार है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिगड़ते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पटना सहित 25 अन्य जिलों में येलो अलर्ट किया है। वहीं पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

20 जुलाई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तो कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि 20 जुलाई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।