logo

बिहार के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इन जिलों में IMD की चेतावनी

न्यू_मौसम122.jpg

Bihar Weather:
बिहार में इन दिनों मानसून की लगातार सक्रियता बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान मेघ-गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने के भी संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास समेत औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका, सुपौल, अररिया, किशनगंज के अलावा सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

बीते दिनों कैसा रहा मौसम?
बीते दिन राजधानी पटना में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन शाम होते-होते फिर कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, खगड़िया, सीतामढ़ी और कटिहार में अच्छी बारिश हुई, जबकि नालंदा और वैशाली में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। 

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। साथ ही खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

Tags - Bihar Weather UpdateBihar IMD AlertBihar Weather Warning