द फॉलोअप,बिहार
बिहार में भीषण गर्मी और 47 डिग्री तापमान के बीच VIP मूवमेंट के नाम पर आम लोगों को सड़क पर घंटों रोक दिया गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज धूप में लोग परेशान होते रहे, जबकि VIP काफिले के गुजरने का इंतजार कराया जाता रहा। इस दौरान कई लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए।

जनता ने एक साथ बजाया हॉर्न
लंबे इंतजार और प्रशासनिक व्यवस्था से नाराज लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। सड़क पर फंसे लोगों ने एक साथ अपने वाहनों के हॉर्न बजाने शुरू कर दिए। अचानक तेज आवाज और विरोध के माहौल से पुलिस और प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। कुछ देर तक स्थिति संभालने की कोशिश होती रही, लेकिन लोगों का विरोध लगातार बढ़ता गया।

बिहार में 47 डिग्री धूप में जनता को घंटों रोक दिया VIP साहब के आने के नाम पर। लोग तंग आ गए, एक साथ हॉर्न बजाने लगे। पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। आखिर में VIP मूवमेंट का तमाशा बंद करके रास्ता खोलना पड़ा।

देशभर में ऐसे ही होना चाहिए। चोर VIP संस्कृति का यही जवाब है। जनता अब जाग रही… pic.twitter.com/CVH1jYCxeE
— कल्पना श्रीवास्तव ???????? (@Lawyer_Kalpana) May 23, 2026

VIP मूवमेंट पर उठे सवाल
लगातार बढ़ते विरोध और अफरा-तफरी के बीच आखिरकार प्रशासन को VIP मूवमेंट रोककर रास्ता खोलना पड़ा। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी VIP मूवमेंट को लेकर बहस तेज हो गई। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आम जनता को परेशान कर विशेष व्यवस्था आखिर कब तक चलेगी।