द फॉलोअप,बिहार
बिहार में रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बाद अब ऑटो-बस का किराया बढ़ने वाला है। 1 जून से लोगों को नई रेट के मुताबिक किराया भाड़ा देना होगा। 20 से 25 प्रतिशत तक हो सकती है बढ़ोतरी। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्क्स फेडरेशन ने इसकी घोषणा कर दी है।

20-25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है भाड़ा
ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्क्स फेडरेशन के प्रांतीय महासचिव राजकुमार झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को टाटा पार्क ऑटो स्टैंड में ऑटो यूनियन के साथ बैठक होगी। बैठक में सबकी सहमति से नई दरें तय की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि 20 से 25 प्रतिशत तक भाड़ा बढ़ सकता है। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स भी बस भाड़ा में बढ़ोतरी को लेकर 31 मई को रामाचक बैरिया बस स्टैंड में बैठक करेंगे। उत्तर बिहार के सात रूटों पटना से किशनगंज, अररिया, सुपौल, त्रिवेणीगंज, रानीगंज, पिपरा और जदिया का बस भाड़ा मंगलवार से ही बढ़ा दिया गया है। अब नई दरें 50 से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है।
.jpeg)
ऑटो चालक मनमाने ढंग से ले रहे भाड़ा
इधर, शहर के हर क्षेत्र में भाड़ा बढ़ाने की बात चल ही रही है और दूसरी तरफ ऑटो चालकों ने मनमाने ढंग से किराया लेना शुरु कर दिया है। इसके अलावा पटना के चार प्रमुख रूटों गांधी मैदान-पटना जंक्शन, पटना जंक्शन-शेखपुरा मोड़, पटना जंक्शन-सगुना मोड़ और आशियाना-दीघा रूट में ऑटो चालकों ने भाड़ा में 5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।