logo

बिहार में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, CM सम्राट आज करेंगे ‘पटना जॉय राइड’ का शुभारंभ

cm_samrat3.jpg

पटना
बिहार के पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देने की दिशा में राज्य सरकार एक और अहम कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 'बिहार हेली पर्यटन एवं एयर पर्यटन योजना-2026' के तहत 'पटना जॉय राइड' का शुभारंभ करेंगे। शनिवार दोपहर 3 बजे पटना स्थित स्टेट हैंगर से इसका शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है। इस योजना के माध्यम से पर्यटकों और आम नागरिकों को हेलीकॉप्टर से पटना शहर का विहंगम हवाई दृश्य देखने का अवसर मिलेगा। यह पहल लोगों को सुरक्षित, रोमांचक और यादगार हवाई पर्यटन का अनुभव प्रदान करेगी। राज्य सरकार का मानना है कि इस योजना से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही नए पर्यटन अवसर विकसित होंगे और राज्य की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को भी नए नजरिए से देखने का मौका मिलेगा।

 

 

Tags - Bihar Tourism News Patna Joy Ride Patna Helicopter Ride