पटना:
बिहार के चंपारण में मारपीट और झड़प की सूचना है। बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद के बेटे पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पर्यटन मंत्री के बेटे ने क्रिकेट खेल रहे बच्चों तथा युवकों के साथ मारपीट की। कथित फा'य'रिं'ग की भी सूचना है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। गौरतलब है कि बच्चे पर्यटन मंत्री के बेटे की फुलवारी में क्रिकेट खेल रहे थे तभी ये घटना हुई। फिलहाल दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाये हैं। जांच जारी है।

पर्यटन मंत्री के बेटे ने की फा'य'रिं'ग
पीड़ितों का कहना है कि बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद के बेटे ने फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। चश्मदीद गवाह का दावा है कि बच्चे यहां क्रिकेट खेल रहे थे। तभी चार से पांच की संख्या में वहां पहुंचे लोगों ने बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति को बं'दू'क की बट से मारा। गो'लि'यां भी चलाईं। चश्मदीद का कहना है कि उनमें से एक पर्यटन मंत्री का बेटा था।

नारायण प्रसाद ने अपना पक्ष रखा है
मामले में बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि पथराव की घटना हुई है जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुये हैं। पर्यटन मंत्री ने पीड़ित पक्ष पर ईंटे फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी कहा कि मेरे बेटे ने फा'य'रिं'ग नहीं की। रि'वॉ'ल्व'र छीन ली गई थी। उन्होंने कहा कि ये उनको बदनाम करने की साजिश है।