logo

बिहार में 48 विभागों के कामकाज की होगी डिजिटल निगरानी, CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया पोर्टल

 बिहार में 48 विभागों के कामकाज की होगी डिजिटल निगरानी, CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया पोर्टल

द फॉलोअप डेस्क:

Samanvay Portal Bihar: 'समन्वय' पोर्टल (Samanvay Portal) का इस्तेमाल बिहार और केंद्र सरकार (Centeral Government) के बीच बेहतर तालमेल के लिए किया जाएगा। इसके जरिए दोनों सरकारों की योजनाओं की निगरानी होगी. केंद्र से मिलने वाली राशि और उसके इस्तेमाल पर भी नजर रखी जाएगी।  मुख्यमंत्री (CM) ने कहा कि इस पोर्टल से योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। राशि का समय पर इस्तेमाल सुनिश्चित करने पर भी जोर रहेगा. दिल्ली में तैनात बिहार के रेजिडेंट कमिश्नर समन्वय का काम देखेंगे। इस व्यवस्था से केंद्र से जुड़े जरूरी मामलों को समय पर सुलझाने में मदद मिलने की उम्मीद है. राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की रैंकिंग से जुड़े विषयों की भी निगरानी की जा सकेगी। 

पटना में लगे 2,500 CCTV कैमरों की होगी निगरानी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायती राज विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग को लक्ष्य के अनुसार CCTV कैमरे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कैमरों की निगरानी की व्यवस्था भी एकीकृत होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पटना शहर में अभी 2,500 CCTV कैमरे लगाए गए हैं. इनकी निगरानी भी पोर्टल के जरिए की जाएगी. उन्होंने पटना में कैमरों की संख्या बढ़ाने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अपने काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है. योजनाएं बनाना ही काफी नहीं है, उन्हें जमीन पर सही तरीके से लागू करना भी जरूरी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि 'संकल्प' डैशबोर्ड और 'समन्वय' पोर्टल से सरकारी कामकाज में तेजी आएगी। इससे लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने में मदद मिलेगी। व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और शासन-प्रशासन बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि इससे बिहार के विकास को और गति मिलेगी। 

कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन और ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Tags - Bihar Government Samrat Choudhary Sankalp Dashboard Bihar Samanvay Portal Bihar Bihar Government Schemes