logo

बिहार के सभी जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना, कहीं येलो अलर्ट जारी; तो कहीं ऑरेंज

नमन5.jpg

द फॉलोअप,बिहार 
बिहार के सभी जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजधानी पटना में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश तो कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकि के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

2 से 3 दिनों में पूरे बिहार में मॉनसून वाली बारिश शुरु
मौसम विभाग की माने तो राज्य में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। अगले 2 से 3 दिनों में पूरे बिहार में मॉनसून वाली बारिश शुरु हो जाएगी। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। 

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर शामिल है। जबकि पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी है।

Tags - Bihar weather today Bihar rain alert Bihar thunderstorm warning Bihar yellow alert