द फॉलोअप डेस्क
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 19 मार्च को पटना हाईकोर्ट ने दुलारचंद हत्याकांड को लेकर पिछले करीब चार महीनों से वे बेऊर जेल में बंद थे, लेकिन अब उन्हे रिहाई मिलने के बाद अब वे जेल से बाहर आने वाले हैं।जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह सोमवार 23 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे बेऊर जेल से बाहर आ सकते हैं। उनकी रिहाई को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और उनके स्वागत की भव्य तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। उनके घर पर उनकी लग्जरी गाड़ी लैंड क्रूजर को साफ-सफाई करके चमकाया जा रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि माहौल कितना उत्सव जैसा है।जेल से बाहर आने के बाद भी उनका कार्यक्रम तय माना जा रहा है। 24 मार्च की सुबह करीब 8 बजे वे बड़हिया के महारानी स्थान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके लिए उनकी यात्रा बख्तियारपुर पुरानी रोड से शुरू होगी।आपको बात दे कि अनंत सिंह को नवंबर 2025 में दुलारचंद हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। 
हालांकि, 16 मार्च को वे राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए कुछ समय के लिए जेल से बाहर आए थे, लेकिन मतदान के बाद फिर वापस जेल लौट गए थे। उसी दौरान उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक ऐलान भी किया था। पुलिस की सुरक्षा घेरे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने घोषणा की थी कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनकी राजनीतिक विरासत उनके बच्चे संभालेंगे। इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई थी।अब जब वे जेल से बाहर आ रहे हैं, तो सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आगे उनकी राजनीतिक और निजी गतिविधियां किस दिशा में जाती हैं। यह देखना दिलचस्प होगा। 