logo

CM सम्राट के “हरे गमछे वालों” बयान  पर तेजस्वी का तंज— मुझे हंसी आती है...

vdv1.jpg

द फॉलोअप,बिहार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘हरे गमछे वालों’ बयान पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे उनकी सोच पर हंसी आती है। एक मुख्यमंत्री का इस तरह से बयान देना शोभा नहीं देता। राज्य का खजाना खाली है। चुनाव के समय राज्य के महिलाओं से किया गया वादा पूरा नहीं कर पा रही है वर्तमान सरकार।  
 

राज्य का खजाना खाली है
दरअसल रविवार को तेजस्वी यादव मीडिया से मुखातीब हुए। इस दौरान मीडिया द्वारा मुख्यमंत्री के हरे गमछे वालों बयान को लेकर सवाल पूछा गया तब उसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य का खजाना खाली है। चुनाव के समय में जो वादे किए गए थे उसको पूरा करने में विफल है वर्तमान सरकार। खासकर महिलाओं की मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक केवल एक बार चुनाव जीतने के लिए राज्य की महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था। उसके बाद दोबारा अभी तक नहीं भेजा गया है। 

तेजस्वी का आरोप- सीएम सम्राट हिंसा भड़काना चाहते हैं
ऐसे में राजद को टारगेट करके मुख्यमंत्री को इस तरह का बयान देना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सीएम के इस तरह के बयान पर मुझे हंसी आती है। उन्होंने ये आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य में हिंसा भड़काना चाहते हैं। अब प्रदेश की राजनीति में पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ से लगातार बयानबाजी चल रही है। विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार कर रही है।

Tags - Bihar politics Samrat Chaudhary statement green gamcha controversy Tejashwi Yadav reaction