logo

बिहार NDA की बैठक खत्म, CM सम्राट के कामकाज पर नीतीश कुमार ने की टिप्पणी

deofdf.jpg

NDA Meeting Bihar:
पटना में शनिवार को आयोजित की गई एनडीए नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में गठबंधन के सभी पांचों घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ पहली बार सभी जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और विकास योजनाओं को जिला एवं प्रखंड स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति तैयार करना था।

बैठक में उपस्थित नेता
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों का फीडबैक भी साझा किया। निर्णय लिया गया कि एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष नियमित रूप से बैठक कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

क्या बोले निशांत कुमार? 

बैठक के बाद निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कामकाज की सराहना की है। उन्होंने सीएम सम्राट के राज्य में अभी तक किये गए कार्यों और लिए गए निर्णयों को पर भरोसा जताया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी वर्तमान सरकार की है। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जिला स्तर पर समन्वय बढ़ाने, विकास योजनाओं की निगरानी और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Tags - Bihar NDA Meeting NDA Meeting Bihar Samrat Choudhary