logo

बिहार में मानसून के एक्टिव होते ही कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

म225.jpg

Bihar Weather
बिहार में मानसून के एक्टिव होते ही राज्य के अलग-अलग जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरु हो गई है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने गुरुवार को बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो कई इलाकों में येलो अलर्ट। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

इन जिलों में ऑरेंज अर्लट जारी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उसमें पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण शामिल है। इन जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को खासकर किसानों से खुले स्थानों में न जाने की सलाह दी है। इसके अलावा बिजली के खंभों से दूर रहने और पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज समेत मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है। इन इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Tags - Bihar Weather Bihar Monsoon Bihar Rain Alert Bihar Weather Update