logo

Bihar MLC Election Result 2026 : अनंत सिंह ने मानी हार, सम्राट चौधरी ने RJD प्रत्याशी को दी जीत की बधाई

 अनंत सिंह ने मानी हार, सम्राट चौधरी ने RJD प्रत्याशी को दी जीत की बधाई

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार विधान परिषद (Bihar Vidhan Parishad) की चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों (Graduate Constituency) की सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अब तक तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह (Narendra Singh), पटना शिक्षक सीट से राजद के संजीव कुमार (Sanjeev Kumar), दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं, चार अन्य सीटों पर मतगणना जारी है।

पटना स्नातक सीट पर मुकाबला दिलचस्प

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। इस सीट से जदयू के नीरज कुमार उम्मीदवार हैं, जबकि जनसुराज ने अनुज सिंह को मैदान में उतारा है। दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबले का अंतिम परिणाम अभी स्पष्ट होना बाकी है। ऐसे में मतगणना पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि इस सीट पर किस प्रत्याशी को जीत मिली है।

अनंत सिंह की प्रतिष्ठा भी दांव पर

पटना स्नातक सीट का चुनाव परिणाम मोकामा विधायक अनंत सिंह के राजनीतिक प्रभाव के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। अनंत सिंह ने जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करते हुए जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें जदयू से निष्कासित कर दिया। ऐसे में पटना स्नातक सीट पर अनुज सिंह और नीरज कुमार के बीच होने वाले मुकाबले का नतीजा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, अनंत सिंह के समर्थन का कितना असर पड़ा, यह चुनाव के अंतिम परिणाम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Bihar MLC Election Result 2026 Bihar MLC Election Results Bihar Legislative Council Election 2026