बिहार विधान परिषद यानी MLC की आठ सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। इन आठ सीटों में से चार सीटों पर जनता दल यूनाइटेड यानी JDU अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संभावित प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरी झंडी मिलने के बाद किसी भी समय JDU की आधिकारिक सूची जारी की जा सकती है।पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार का उम्मीदवार बनना लगभग तय माना जा रहा है। इस सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर पार्टी के अंदर लंबे समय से मंथन चल रहा था।

इन नेताओं का नाम आया सामने
स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए नीरज कुमार का नाम सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर सामने आया है। तिरहुत स्नातक सीट की बात करें तो यहां युवा नेता अभिषेक झा का नाम सबसे प्रमुखता से सामने आया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस सीट पर उनके नाम को लेकर सहमति बन चुकी है। हालांकि, अंतिम फैसला और आधिकारिक घोषणा JDU आलाकमान की ओर से ही की जाएगी। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भी JDU अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
.jpeg)
सारण शिक्षक सीट से कोन हो सकते हैं उमीदवार?
सारण शिक्षक सीट से पुष्कर आनंद को उम्मीदवार बनाए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। संगठनात्मक मजबूती और शिक्षकों के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए पार्टी उनके नाम पर दांव लगाने की तैयारी में है। वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधान पार्षद दिलीप चौधरी समेत कई अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है। इस सीट पर स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला लिया जाएगा। हालांकि, पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि संभावित उम्मीदवारों के नाम में आखिरी समय पर मामूली बदलाव हो सकता है। ऐसे में फिलहाल सभी की नजरें JDU की आधिकारिक सूची पर टिकी हुई हैं। सूची जारी होने के बाद ही यह साफ होगा कि इन चार सीटों पर पार्टी किन चेहरों को चुनावी मैदान में उतारती है।