logo

बिहार MLC चुनाव में आज वोटिंग, घर से निकलते ही नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन

बिहार MLC चुनाव में आज वोटिंग, घर से निकलते ही नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) की आठ सीटों पर आज मतदान हो रहा है। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की इन सीटों के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। इसी बीच, मतदान के दिन जेडीयू के एमएलसी (MLC) उम्मीदवार नीरज कुमार (Neeraj Kumar) अपने आवास से निकलते समय विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए। तस्वीरों में नीरज कुमार सफेद इनोवा गाड़ी में बैठे हुए हाथ से जीत का संकेत देते दिख रहे हैं।

पटना स्नातक सीट पर मुकाबले पर नजर

नीरज कुमार के साथ मौजूद समर्थक भी विक्ट्री साइन दिखाकर जीत का दावा करते नजर आए। बता दें कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर नीरज कुमार की उम्मीदवारी को लेकर खास चर्चा है। जेडीयू ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है। अब सबकी नजरें मतदान पर टिकी हैं। देखना होगा कि स्नातक मतदाता किस उम्मीदवार के पक्ष में अपना समर्थन जताते हैं और चुनाव में किसकी जीत होती है।

Tags - Bihar MLC Election 2026 Neeraj Kumar JDU Patna Graduate Constituency Election Bihar Legislative Council Election