logo

बिहार में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 14 FIR दर्ज सहित 400 से अधिक LPG सिलिंडर जब्त

LPG2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्यभर में हुई कार्रवाई में 14 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं और 400 से अधिक LPG सिलिंडर जब्त किए गए हैं। यह अभियान उन लोगों के खिलाफ चलाया गया, जो कृत्रिम किल्लत का हवाला देकर गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी कर रहे थे। पुलिस ने इस दौरान 21 लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ गिरफ्तारी और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे अभियान की निगरानी पुलिस मुख्यालय स्तर से की जा रही है। अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली।

यहां पुलिस ने छापेमारी कर 261 एलपीजी सिलिंडर जब्त किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद सहरसा जिले के नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 112 सिलिंडर जब्त किए गए। इस मामले में एक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। शिवहर में 6 सिलिंडर जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मधेपुरा, बेगूसराय, सारण, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सिवान और कटिहार में भी प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस व्यापक अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियानों को और तेज किए जाने की संभावना है।

Tags - bihar gas cylinder black marketing lpg cylinder black market bihar bihar police action on lpg gas cylinder seizure bihar lpg black marketing crackdown bihar police raid news lpg cylinder illegal trade gas shortage black marketing bihar bihar fir a