द फॉलोअप,बिहार
बिहार में मौसम का डबल अटैक जारी है। मौसम विभाग ने एक तरफ राज्य के सीमांचल क्षेत्रों के 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं दूसरी ओर राज्य के दक्षिण इलाकों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में हो आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका समेत जमुई में तेज आंधी के साथ बारिश और ठनका गिरने की संभावना जताई है।

इन जिलों में हीट वेव की चेतावनी
वहीं दूसरी तरफ राज्य के 7 जिलों बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया और किशनगंज में हीट वेव की चेतावनी है। बीते रात राजधानी पटना समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।