logo

लालू-राबड़ी को नहीं मिलेगी Z+ सिक्योरिटी, तेजप्रताप की Y ग्रेड की सुरक्षा खत्म!

LALU14.jpg

पटना/बिहार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की Z+ सिक्योरिटी हटा दी गई है। उन्हें अब बिहार पुलिस की तरफ से केवल विशेष सुरक्षा दी जाएगी। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है। इससे पहले राबड़ी आवास को खाली कराने को लेकर नोटिस दिया गया और 15 दिनों की मोहलत दी गई। यह फैसला सम्राट सरकार ने गृह विभाग की बैठक में लिया है।

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में रहेंगे ये सभी
बताया जा रहा है कि गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में लालू परिवार की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट किया गया है। इसे लेकर संयुक्त सचिव नवीन चंद्र ने बिहार के डीजीपी को लेटर लिखकर इसकी जानकारी दी है। ऐसे में लालू प्रसाद के पास अब बीसैप के 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 बॉडीगार्ड, एचक्यूआरटी से पायलट और बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट मौजूद रहेंगे।

वहीं राबड़ी देवी की सुरक्षा के लिए बीसैप से 2-8 हाउस गार्ड, HQRT से पायलट, 3 महिला बॉडीगार्ड, बुलेट प्रूफ कार, 3 वर्दीधारी बॉडीगार्ड, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट शामिल है।

नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में नहीं हुआ बदलाव 
वहीं लालू प्रसाद के बड़े बेटे और JJD सुप्रीमो तेज प्रताप यादव की सुरक्षा के लिए दी गई Y सिक्योरिटी को हटाते हुए सिर्फ 1 गार्ड दिया गया है, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पत्नी राजश्री और बहन मीसा यादव की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। तेजस्वी को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलती रहेगी। जानकारी के मुताबिक,  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की सुरक्षा के लिए बीसैप के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल होंगे।

साथ ही उनकी पत्नी को पटना जिला बल से एक महिला बॉडीगार्ड पहले की तरह ही रहेगा, जबकि मीसा भारती के साथ पहले की तरह 3 बॉडीगार्ड रहेंगे।
 

 

Tags - Lalu Prasad Yadav Rabri Devi Z Plus Security Bihar Security Update