logo

बिहार की जेलों में मोबाइल के अवैध इस्तेमाल पर लगेगी रोक, T-HCBS सिस्टम से पूरा परिसर बनेगा 'नो नेटवर्क ज़ोन' 

jail11.jpg

Jail Network Blocking System:
बिहार में जेलों के अंदर मोबाइल के अवैध इस्तेमाल पर सम्राट सरकार अब रोक लगाने जा रही है। सीतामढ़ी मंडल कारा सहित सभी जेलों में (T-HCBS)  यानि ‘टावर ऑफ हारमोनिएस कॉल ब्लॉगिंग सिस्टम’  तकनीक लगाने का निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इस तकनीक के एक्टिव होते ही जेल परिसर ‘नो नेटवर्क जोन’ में तब्दील हो जाएगा। जेल के अंदर नेटवर्क पूरी तरह ब्लॉक हो जाएगा। हालांकि इससे बाहर 100 से 200 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का मोबाइल नेटवर्क पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकार का मानना है कि इससे बढ़ते अपराध पर लगाम लगेगा। 

गृह मंत्रालय के निर्देश पर लगाया जाएगा
दरअसल,  जेलों से रंगदारी, फिरौती, गवाहों को धमकाने और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतों को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह अत्याधुनिक तकनीक लागू की जा रही है। इससे पहले भी इस्तेमाल जेल परिसर में जैमर लगे होने के कारण आसपास के इलाकों का नेटवर्क प्रभावित होता था, लेकिन अब T-HCBS सिस्टम के एक्टिव होते ही केवल जेल परिसर के भीतर ही Jio, Airtail, VI और BSNL समेत सभी मोबाइल नेटवर्क को ब्लॉक किया जाएगा। इसके तहत विशेष टावर और एंटेना लगाए जाएंगे, जिससे सिर्फ अधिकृत सरकारी फोन ही काम करेंगे। 

जेलों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था होगी दूरूस्त
इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कारा एवं सुधार सेवाएं के महानिरीक्षक रजनीश कुमार सिंह ने दूरसंचार विभाग और टेलीकॉम कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द एग्रीमेंट पूरा कर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे जेलों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पहले से और अधिक मजबूत होगी।

Tags - Bihar Jail Network Blocking System Bihar Jail News