logo

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

म227.jpg

Bihar Weather:
बिहार के 8 जिलों में गुरुवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। राज्य में इन दिनों मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। सीमांचल और उत्तर बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में अब भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। 

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कटिहार, किशनगंज, अररिया और मधेपुरा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्णिया, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। बिगड़ते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

पिछले 24 घंटे का मौसम
बीते 24 घंटों के दौरान बेगूसराय, बगहा, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पटना के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई। बुधवार को राज्य का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कैमूर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags - Bihar Weather Bihar Rain Alert Bihar Weather Update