logo

बिहार में कहीं हीट वेव की चेतावनी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट; राज्य में कब तक पहुंचेगा मॉनसून?

5वव1.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में इन दिनों मौसम का दोहरा रवैया देखने को मिल रहा है। एक तरफ राज्य के कई जिलों में लोग प्रचंड गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर राज्य के सीमांचल इलाकों  में लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। वहीं बीते दिनों राजधानी पटना का तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पूर्वी और सीमांचल के जिलों के लोगों थोड़ी राहत मिली।

बिहार में कब पहुंचेगा मॉनसून?
मौसम विभाग की माने तो, देश में मॉनसून की एंट्री हो गई है। मॉनसून के केरलम पहुंचने के 10 से 15 दिनों के बाद बिहार में पहुंचता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 20 जून के बीच में मॉनसून बिहार पहुंच सकता है।

Tags - Bihar weather Bihar heat wave Bihar rain alert Bihar yellow alert