logo

बिहार में आज से झुलसाएगी गर्मी, इन जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान!

बिहार7.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में एक बार फिर से गर्मी अपना तेवर दिखाएगी। मौसम विभाग ने आज से अगले दो दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य के 6 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए एडवाइजरी जारी किया है।

दक्षिण-पश्चिम हिस्से में ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग की माने तो राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के लोगों को ज्यादा गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। राज्य के जिन 6 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है उन जिलों में रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, गयाजी और बक्सर शामिल है, जबकि अन्य जिलों में राजधानी पटना समेत जहानाबाद, भोजपुर, नालंदा और आसपास क्षेत्रों का तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
बीते 24 घंटे में राज्य का सबसे कम तापमान कैमूर जिले में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज से तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।

Tags - Bihar heatwave Bihar weather update Bihar temperature today Bihar heat wave alert