logo

निशांत कुमार ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, परिवार के लिए खरीदी चूड़ी-लहठी

WhatsApp_Image_2026-08-17_at_10_40_36_AM.jpeg

देवघर
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रविवार को देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
मंदिर में विधि-विधान से किया जलाभिषेक
मंदिर में संकल्प के बाद उन्होंने अर्घ्य अर्पित करते हुए बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और राज्य तथा देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और उन्होंने श्रद्धापूर्वक दर्शन किए।
परिवार के लिए खरीदी चूड़ी-लहठी
पूजा-अर्चना के बाद निशांत कुमार मंदिर परिसर से बाहर निकले और पास की गली में स्थित चूड़ी-लहठी की दुकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने परिवार की महिलाओं के लिए चूड़ियां और लहठी खरीदी। उनकी यह सादगी और पारिवारिक जुड़ाव लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। देवघर दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेकर बिहार सहित पूरे देश के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Tags - Deoghar News Nishant Kumar Baba Baidyanath Dham Bihar News Sawan 2026