logo

बिहार के राज्यपाल ने घटाया अपना कारकेड, अब 12 नहीं 3 गाड़ियों के साथ चलेगा काफिला

363न.jpg

द फॉलोअप,बिहार

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैय्यद अता हसनैन ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद अपने कारकेड में शामिल वाहनों की संख्या कम करने का निर्देश दे दिया है। जहां पहले राज्यपाल के कारकेड में 12 गाड़ियां चलती थी, वहीं अब केवल 3 गाड़ियां ही चलेंगी। 

पीएम मोदी की 7 अपील
मीडिल ईस्ट तनाव के बढ़ते असर के कारण बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से 7 अपील की थी। जिसमें उन्होंने जनता से वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने, एक साल तक सोने न खरीदने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, कुकिंग ऑयल का कम उपयोग करने की बात कही थी। इसके अलावा प्रकृतिक खेती अपनाने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और एक साल तक विदेशी यात्रा न करने की अपील की थी। 

सचिवालय कर्मियों को भी दिया निर्देश
राज्यपाल ने सचिवालय में पदस्थापित पदाधिकारियों और कर्मियों को भी बहुत जरुरी होने पर ही सरकारी वाहनों का उपयोग करने को निर्देश दिया है। वहीं ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने भी अपने काफिले के वाहनों में कटौती करते हुए 3 गाड़ियां कर दी है।

Tags - Bihar Governor convoy reduced Bihar Governor news Syed Ata Hasnain news Bihar latest news