logo

बिहार : हैदराबाद अग्निकांड में छपरा के 10 श्रमिकों की मौत, नीतीश सरकार देगी 2-2 लाख रुपये का मुआवजा

nitish_kumar_cm.jpg

बिहारः
हैदराबाद में हुई आगजनी की घटना में बिहार के छपरा जिले के 10 लोगों की मौत हो गयी। इस घटना पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार सरकार हर मृतक के आश्रितों को 2 लाख का मुआवजा देगी। साथ ही मृतकों शव को भी लाने की जिम्मेवारी भी बिहार सरकार लेगी। उसमें जो भी खर्च आएगा उसका वहन राज्य सरकार करेगी। 


दोनों राज्य की सरकार करेगी मदद
घटना पर तेलंगना सरकार ने भी शोक व्यकत किया है और सभी आवश्यक मदद करने का जिम्मा उठाया है। तेलंगाना सरकार ने कहा है कि "घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। तेलंगाना सरकार ने उनके लिए आवश्यक मदद की घोषणा की है और मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपये दे रही है।" 

 

शटर बंद होने की वजह से फंस गए थे मजदूर
पुलिस के मुताबिक कबाड़ गोदाम की पहली मंजिल पर 12 मजदूर सो रहे थे। अचानक भूतल पर आग लग गई। मजदूरों के बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता भूतल में कबाड़ की दुकान के माध्यम से था जिसका शटर बंद था। सुबह 8 बजे तक 11 शव बरामद कर लिए गए। जबकि एक मजदूर जो भागने में सफल रहा, उसे अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब 3 बजे अलर्ट मिला और 9 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए 3 घंटे से अधिक समय तक काम किया।