logo

बिहार में हफ्तेभर में पेट्रोल 8.12 तो डीजल 7.92 रुपए हुआ महंगा, रोहिणी आचार्या ने NDA सरकार पर साधा निशाना

3cv3.jpg

द फॉलोअप,बिहार
हप्तेभर में ही पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर है। बिहार में एक हप्ते में ही पेट्रोल के दाम 8.12 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. वहीं डीजल 7.92 रुपए हुआ महंगा हो गया है। बढ़ते ईंधन के दामों को देखते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने NDA सरकार पर निशाना साधा है।
 

क्रूड ऑयल सस्ता, फिर भी राहत नहीं
रोहिणी ने पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 11 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और सीएनजी के दाम में 4 रुपये प्रति किलो की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में गिरावट आई है। रोहिणी ने ये दावा किया कि क्रूड ऑयल 104 डॉलर प्रति बैरल से घटकर करीब 98 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में राहत नहीं दी गई। 

 

 

सरकार की नीतियों पर उठे सवाल
रोहिणी ने उठाते हुए कहा जनवरी से मार्च 2026 के बीच देश की तेल कंपनियों को करीब 19,470 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने सरकार की “डायनामिक प्राइसिंग” नीति पर भी सवाल खड़े। उनका कहना है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें घटती हैं, तब उसका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंचता। साथ ही आरोप लगाया गया कि सरकार टैक्स कम कर लोगों को राहत देने के बजाय लगातार महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। रोहिणी ने इसे आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ाने वाला फैसला बताते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

Tags - Bihar petrol diesel price hike Bihar fuel price increase petrol diesel price rise Bihar