logo

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला  : चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाना काफी नहीं है..., संजय झा ने की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

sanjay6.jpg

बिहार
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि “जो वीडियो सामने आया है, जो देखा है, निश्चित रुप से संदेह पैदा करता है”। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, लेकिन वो काफी नहीं है...। संजय झा ने सरकार पर भी सवाल उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस को छुट दे रखी है और कहा है कि राज्य में एक भी अपराधी नहीं बचेगा। इस पर संजय झा ने कहा कि अपराधी तो कोई भी हो सकता है। सरकार को चाहिए कि मामले में जो भी इसमें संलिप्त है उस पर सख्त कार्रवाई करे। अगर पुलिस भी कोई अपराध करता है तो उस पर भी कार्रवाई होना चाहिए।

 

 

Tags - Bharat Tiwari encounter case Bihar encounter controversy Sanjay Jha statement