बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बिहार में पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि सावन-भादो माह में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बिहार का निर्माण करना चाहिए। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया X पर साझा किया है।
बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आइए, इस सावन-भादो माह में अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित बिहार का निर्माण करें।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 9, 2026
"माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः।"#BiharPrithviDiwas #GreenBihar… pic.twitter.com/smlrb5rJvP
सीएम ने किया पौधरोपण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खुद एक पौधा लगाया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने भी इसमें सहयोग किया। रोपण स्थल को फूलों की पंखुड़ियों से सजाया गया था। पृष्ठभूमि में बिहार पृथ्वी दिवस-2026 और मुख्यमंत्री के नाम का बैनर लगा हुआ था। सम्राट चौधरी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। यह कार्यक्रम बिहार में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और हरित विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।