पटना:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोशल मीडिया के ऊपर नाराजगी जाहिर करते नज़र आये। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में मेरे अच्छे कामों को जगह क्यों नहीं दिया जा रहा है। आपको बता दें कि बिहार में समाज सुधार यात्रा के दौरान भाषण देते हुए सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर बेवजह आपको बहुत सी चीजें दिख जाएंगी लेकिन आपको मेरे अच्छे काम नज़र नहीं आएंगे। इसका एक कारण मुझे साफ नज़र आता है। वो है बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर आना।
शराबबंदी कानून के फायदे गिनाते मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के तहत शराबबंदी के फ़ैसले को सही बताने के लिए कई फायदे गिनाते हैं। मुख्यमंत्री कहते है कि शराबबंदी कानून जब से राज्य में आया है लोग काफी नाराज हैं लेकिन है मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। शराबबंदी से बिहार की बहुत से लोग बेहद खुश हैं तो कुछ लोग नाखुश भी हैं। हालांकि बिहार के सीएम अपनी हर रैली में ये बताना कभी नहीं भूलते हैं कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए अभी और कई बड़े और कड़े फ़ैसले लिए जा रहे हैं।

हेलिकॉप्टर और ड्रोन से शराब पर निगरानी
हाल में ही आई खबर के मुताबिक बिहार में अवैध शराब ठिकानों का पता लगाने के लिए बिहार सरकार हेलिकॉप्टर और ड्रोन का सहारा ले रही है। कहा जा रहा है कि शराबबंदी कानून को सफल बनाने में बहुत सी मदद मिल रही है। ड्रोन से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर निगरानी रखी जा रही है और इसका फायदा भी बिहार में नज़र आ रहा है।

राज्य को अवैध शराब के धंधे से मिलेगी मुक्ति
मुख्यमंत्री कहते है कि हमें तो ऊपर से ही अवैध शराब बेचने वाले की जानकारी मिल जाती है। उसकी वजह से वो पकड़े जा रहे हैं। बिहार में अभी 26 ड्रोन की मदद ली जा रही है साथ ही छह हेलिकाप्टर ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। राज्य सरकार की ओर से जल्द से जल्द पटना अवैध शराब के धंधे से मुक्त कर दिया जायेगा। राज्य में अवैध शराब मिलना बंद हो जाएगा।