logo

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कल होगी बिहार कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

CM_SAMRAT_CHAUDHARY_2.jpg

पटना
बिहार सरकार की मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक 12 अगस्त बुधवार को आयोजित की गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह बैठकशाम 5:00 बजे पटना स्थित मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे, जिसमें उपमुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री शामिल होंगे।
सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई सूचना
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बैठक की सूचना राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को भी भेजी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
माना जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों, योजनाओं और नीतिगत फैसलों को मंजूरी दे सकती है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बैठक की तैयारियों के लिए दिए गए आवश्यक निर्देश
बैठक के सफल आयोजन को लेकर सचिवालय प्रशासन, भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग, सचिवालय भोजशाला, आईटी प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वित्त विभाग के संयुक्त आयुक्त को अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों के बैठने की अलग व्यवस्था करने को कहा गया है।
 

Tags - Bihar Samrat Chaudhary Bihar Cabinet Patna Bihar Government