द फॉलोअप डेस्क
बिहार बंद के दिन प्रदर्शनस्थल से पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। इसी बीच एक युवक जो पिछले 4 महिने से रूस में है, उस पर भी FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है। नाम सामने आने के बाद युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। साथ ही पुलिस-प्रशासन द्वारा अपने ऊपर दर्ज मामले पर सवाल खड़े किए हैं।
मोहम्मद सदाकत 4 महीने से रूस में हैं। बिहार पुलिस ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट में उनके खिलाफ भी FIR दर्ज कर दी है !! pic.twitter.com/jEDqWs27ck
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 29, 2026
रसिया से साझा किया वीडियो
युवक ने रसिया से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। जारी वीडियो में उसने बताया कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर उस पर FIR दर्ज किया गया है, जबकि वह पिछले 4 महिने से रूस में है। युवक ने अपने ऊपर दर्ज मामले को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में दावा किया कि बहादुरगंज में हुए प्रदर्शन के समय वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

निष्पक्ष जांच की मांग
उसने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच कराई जाए और FIR की दोबारा समीक्षा की जाए। उनका कहना है कि बिना पर्याप्त जांच के उनका नाम मामले में शामिल किया गया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन या पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक पक्ष आने के बाद ही मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।