logo

बिहार विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, 8 मिनट बाद सदन स्थगित; “भाजपा हटाओ, शिक्षा बचाओ” का लगा नारा

bv_Hangama.jpg

Bihar Vidhansabha Monsoon Session:

बिहार विधानसभा में गुरुवार को हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के महज 8 मिनट बाद ही कार्यवाही को स्थगित कर दिया। इस दौरान कई विधायकों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। दरअसल सदन में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल के विधायकों ने नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को उठाया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने सदन में “भाजपा हटाओ, शिक्षा बचाओ” का नारा लगाकर मौजूदा सरकार का विरोध किया। नारेबाजी करते हुए विपक्ष के सभी विधायक सदन के वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ विरोध जताने लगे। 

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी विपक्षी विधायकों ने विधानसभा परिसर के पोर्टिको में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विधायक अपने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। ‘भाजपा हटाओ, शिक्षा बचाओ’ जैसे नारों के साथ विपक्षी विधायक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

मुख्यमंत्री सम्राट के 100 दिन पूरे
विपक्षी विधायकों के हाथों में पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़े स्लोगन लिखे पोस्टर थे। उन्होंने पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार से परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और पेपर लीक मामलों पर जवाब मांगा। विपक्ष का कहना है कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री भी विधानसभा पहुंचे। हालांकि, विधानसभा के अंदर और बाहर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के कारण सदन का माहौल काफी हंगामेदार बना हुआ है।

Tags - Bihar Assembly Monsoon SessionBihar Vidhan Sabha Hungama