द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा को शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। विधानसभा परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तकनीकी टीम भी इस मामले की पड़ताल में जुटी है। विधानसभा परिसर के हिस्से के कोने-कोने पर नजर रखी जा रही है।
.jpeg)
वहीं सूचना मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को तत्काल कार्रवाई करने को कहा। सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने को कहा गया विधानसभा सचिवालय की ओर से इस घटना की जानकारी राज्य के शीर्ष अधिकारियों को दी गई। विधानसभा परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है। धमकी के बाद पुलिस के साथ बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। इन टीमों ने विधानसभा परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।