logo

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की हिरासत का मुद्दा बिहार विधानसभा में गूंजा, महागठबंधन के विधायकों ने किया प्रदर्शन

bv1.jpg

Bihar Vidhansabha: 
दिल्ली के PMO कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को बीते मंगलवार को हिरासत में लिया गया। इस बाबत आज बिहार विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान सदन में मुद्दा उठा औऱ खूब हंगामा हुआ। महागठबंधन के विधायकों ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन करने का आरोप लगाते हुए पोर्टिको में प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी विधायक केंद्र और राज्य की सत्ता में बैठे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भी दिखाई दिये।

"लोकतंत्र बचाओ" और "तानाशाही नहीं चलेगी" जैसे नारे लगे

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। विधायकों ने प्रदर्शन के दौरान "लोकतंत्र बचाओ" और "तानाशाही नहीं चलेगी" जैसे नारे लगाए। उनका आरोप था कि सिस्टम में सुधार करने की बजाय सरकार अपने खिलाफ आवाज उठा रहे लोगों को कुचलने की काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गर्म रहा। 

मंगलवार को दिल्ली में छात्रों के समर्थन में हुआ प्रदर्शन
गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में छात्रों के समर्थन में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसी कार्रवाई के विरोध में बिहार विधानसभा में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Tags - Rahul Gandhi DetentionBihar Opposition Protest