logo

बिहार के इन 26 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, वज्रपात का भी अलर्ट

न्यू_मौसम123.jpg

Bihar Weather:
बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 26 जिलों के लिए तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघ-गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है उसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया के अलावा कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल है। 

मौसम विभाग ने लोगों से किया अपील

राजधानी पटना में भी आज दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। वहीं आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि इस दौरान  उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं राज्य के अन्य 12 जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकता है। विभाग ने खराब मौसम की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

Tags - Bihar Mausam Updateबिहार येलो अलर्ट