भोजपुर/बिहार
बिहार के भोजपुर जिले से सुशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हाथ में कथित अवैध पिस्टल लहराता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि युवक के हथियार दिखाने के बावजूद पुलिस मौके से लौट गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि संबंधित युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। हालांकि इस दलील पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसके हाथ में हथियार था, तो पुलिस को तत्काल कार्रवाई कर उसे सुरक्षित तरीके से काबू में लेना चाहिए था। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।
बिहार में सुशासन के नज़ारे देखिए!
— Abhishek (@AbhishekSay) June 17, 2026
भोजपुर में युवक पुलिस के सामने हाथ में अवैध पिस्टल घुमा रहा है, और पुलिस असहाय होकर लौट गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कह रही है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. ये तो और भी खतरनाक है, फिर तो और भी त्वरित कारवाई करनी चाहिए थी. pic.twitter.com/KPtmEdvPmu