logo

भोजपुर में करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत, परिवार में मातम

bhojp.jpg

भोजपुर/बिहार
भोजपुर में करंट की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाज के लिए परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने अपनी आखिरी सांस ले ली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव की है।

नहाने के बाद घर के अंदर जाने के समय हुई हादसा
मृतका की पहचान महुली गांव निवासी सुनील कुमार पासवान की बेटी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। मृतका की दादी ने बताया कि घटना के समय पूजा की मां खेत में धान की रोपनी करने गई थी। पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे। घर में सिर्फ भाई-बहन मौजूद थे। इसी दौरान बारिश शुरू हुई और बारिश में नहाने के बाद जब पूजा घर के अंदर जाने लगी तो दरवाजे के पीछे सटे बिजली के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मातम
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पूजा चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें खुशबू कुमारी, छोटी कुमारी और भाई सोहन कुमार हैं। किशोरी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।

Tags - Bhojpur Bihar NewsElectric Shock Death