logo

भरत तिवारी मामला : कुल 5 गोलियां लगी थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा; जानिए कहां-कहां मिले बुलेट के निशान

भरत.jpg

भोजपुर/बिहार
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भरत को कुल पांच गोलियां लगी थीं। दोनों पैरों के थाई में दो-दो गोलियां औऱ एक गोली दाईं पैर के बीच वाले हिस्से में लगी थी। फिलहाल इस मामले में न्यायिक जांच जारी है। वहीं पुलिस ने भरत के पिता औऱ भाई का नाम एफआईआर से हटा दिया है।

शरीर के किन-किन हिस्सों में लगी गोली?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, भरत सभी गोलियां शरीर के निचले हिस्से में लगीं थीं। पहली गोली बाईं जांघ के ऊपरी हिस्से में सामने से, दूसरी बाईं जांघ के अंदरूनी हिस्से में, तीसरी दाईं जांघ के अंदरूनी हिस्से में, चौथी दाईं जांघ के बाहरी हिस्से में, जबकि पांचवीं गोली बाएं पैर के बीच वाले हिस्से में पीछे से लगी थी। इस बीच पुलिस ने भरत के पिता काशीनाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी को राहत देते हुए उनका नाम एफआईआर से हटा दिया है।

मुख्यमंत्री ने दिया आदेश दोषियों पर होगी कार्रवाई
मामले की न्यायिक जांच जारी है। रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भरत के परिजनों से भी बातचीत कर जायजा लिया। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि यदि जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

 गौरतलब है कि 17 जून को भरत तिवारी फेसबुक लाइव के जरिए खुद को निर्दोष बताते हुए सरेंडर की बात कह रहा था। पुलिस का दावा है कि सरेंडर के बाद उसने दोबारा हथियार उठाकर फायरिंग की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। अब सबकी नजरें न्यायिक जांच पर टिकी हुई है।

Tags - Bharat Tiwari Encounter Bharat Tiwari Postmortem Report