logo

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू, सेवानिवृत्त जज पहुंचे परिजन से मिलने; मां ने की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग  

bharat_T.jpg

भोजपुर/बिहार

भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच शुरु हो गई है। गुरुवार को पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी जांच टीम के साथ भरत के गांव बिलौटी पहुंचे और उनके परिजन से मिले। इस दौरान उनके साथ शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश, भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक राज समेत कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।  

मामले से जुड़े विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया
जांच के दौरान न्यायाधीश ने सबसे पहले भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनका पक्ष सुना और घटना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। परिजनों से अलग-अलग बातचीत के बाद जांच टीम ने घटनास्थल समेत मामले से जुड़े विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। जांच टीम से बातचीत के दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी ने अपने बेटे की मौत के लिए पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और इस मामले में संलिप्त अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा की मांग की।

Tags - Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case Judicial Inquiry