logo

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला : 5 जुलाई को “बहुजन आर्मी” ने बुलाया महाजुटान, पोस्टर को लेकर क्यों हो रहा विरोध? जानिए... 

महाजुटान.jpg

भोजपुर/बिहार
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में हाल ही में सवर्ण समाज द्वारा शाहपुर के बिलौटी गांव में महापंचायत हुई थी। अब महापंचायत से जुड़े कुछ पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके विरोध में “बहुजन आर्मी” नामक संगठन ने 5 जुलाई को जगदीशपुर प्रखंड में महापंचायत बुलाने का ऐलान किया गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी होंगे शामिल। सोशल मीडिया (X) पर “देश की जनता पुकार, बहुजन एकता अबकी बार” के नारे के साथ उन्होंने 5 जुलाई को सभी से महाजुटान में शामिल होने की अपील की है। 

मुख्यमंत्री सम्राट से की समर्थन देने की मांग
आयोजन में हजारों लोगों की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। इधर, महाजुटान को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। महाजुटान लाल बिहारी सिंह टोला स्थित हाई स्कूल मैदान में होना है। इसे लेकर बहुजन महापंचायत कमिटी ने स्थानीय प्रशासन को आवेदन दे दिया है। महापंचायत का आयोजन “बहुजन आर्मी” नामक संगठन द्वारा किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोल्डेन दास सभी दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज के लोगों से बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। इसकी जानकारी लोगों तक सोशल मीडिया के जरिए भी पहुंचाई जा रही है। संगठन अध्यक्ष गोल्डन दास ने चेतावनी देते हुए घोषणा की है कि जरुरत पड़ी तो आने वाले समय में दिल्ली के जंतर-मंतर में भी महापंचायत की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी इस मामले में समर्थन की मांग की है।

पोस्टर को लेकर हुआ विवाद
दरअसल महापंचायत से जुड़े कुछ पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी पोस्टर को लेकर विवाद हो रहा है। पोस्टर में भगवान बुद्ध, सम्राट अशोक, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और मुलायम सिंह यादव जैसे बड़े नेताओं की तस्वीरें लगी हैं। कुछ पोस्टरों पर भरत तिवारी के श्राद्ध तक अल्टीमेटम देने की भी बात लिखी गई है। इसी को लेकर विरोध किया जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बीते दिनों मीडिया में बोलते नजर आए थे कि देश संविधान से चलेगा, न कि अवैध हथियारों के दम पर। उनके अनुसार भरत तिवारी कोई क्रांतिकारी नहीं, बल्कि एक अपराधी था।

Tags - Bharat Tiwari encounter case Bahujan Army Mahajutan