द फॉलोअप डेस्क:
बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वाले की पहचान शैलेश कुमार के रूप में हुई है। वो पीरपैंती में निर्माणाधीन पावर प्लांट में मैकेनिक के तौर पर काम करता था।
.jpeg)
पांच लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में गोविंद कुमार, प्रमोद चौहान, राजकिशोर, राकेश झा और माधव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस ने शैलेश कुमार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।