logo

भागलपुर में तेज रफ्तार कार और स्कूल मैजिक वैन में भिड़ंत, दो छात्र घायल

YFUEJ.jpg

भागलपुर/बिहार 
भागलपुर में बाईपास थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुमका मुख्य मार्ग पर होंडा शोरूम के समीप एक तेज रफ्तार कार और स्कूल मैजिक वैन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक वैन में सवार दो छात्र घायल हो गए। चीख-पुकार मचते ही आसपास में मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस वाहनों को जब्त कर जांच शुरु कर दी है। 

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

बताया जा रहा है कि इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मैजिक वैन चालक की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी छोटू पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।  


कार चालक की पहचान
कार चालक की पहचान हुसैनाबाद (गुलाबबाग) निवासी मोहम्मद आसिफ के रुप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज बताई थी जिसके कारण कार चालक अंसुलित हो गया और सामने से आ रही स्कूल वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही बाईपास थानाध्यक्ष चनबीर यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Tags - Bhagalpur News Bhagalpur Accident School Van Accident